विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना 2027ः स्व-गणना की अंतिम तिथि नजदीक, इस तारीख तक खुद भर सकते हैं फॉर्म

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:33 PM (IST)

जनगणना 2027 के लिए नागरिक 30 नवंबर तक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, देहरादून। जनगणना-2027 में अब परिवारों को प्रगणक के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। नागरिक 30 नवंबर तक स्व-गणना पोर्टल पर खुद अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।

इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जनपदवासियों से समयसीमा के भीतर स्व-गणना पूरी करने की अपील की है।

स्व-गणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक निर्धारित है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। डीएम ने कहा कि नागरिक प्रगणक के आने का इंतजार करने के बजाय पहले ही परिवार की जानकारी आनलाइन दर्ज कर लें।

स्व-गणना पूरी होने के बाद मिलने वाली पहचान संख्या यानी एसई आईडी सुरक्षित रखना जरूरी है। इसे परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा करें, ताकि प्रगणक के घर पहुंचने पर पहचान संख्या उपलब्ध कराई जा सके।

डीएम ने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों और प्रेस प्रतिनिधियों से स्थानीय बोली एवं भाषा में लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- देहरादून के जनजातीय विद्यालय में अरुणाचल के CM पेमा खांडू का दौरा, बोले जहां भी जाएं अपनी भाषा-संस्कृति के साथ बढ़ें आगे

यह भी पढ़ें- देहरादून में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा एक्शन, केएफसी और पांच बार-क्लब सील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।