Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में चले लात-घूंसे, पंकज अरोड़ा अध्यक्ष और शशिकांत भट्ट मंत्री बने

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:34 AM (IST)

    देहरादून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में मतदान के दौरान प्रत्याशियों के गुटों में झड़प और मारपीट हुई जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर पंकज अरोड़ा अध्यक्ष और शशिकांत भट्ट मंत्री चुने गए। चुनाव में धांधली के आरोप भी लगे जिसमें वोटर लिस्ट में खामियों की बात कही गई।

    Hero Image
    दून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में हंगामा होने पर दो पक्षों में मारपीट।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव में जमकर हंगामा हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी अपना-अपना प्रचार कर रहे थे, तभी दो पक्ष आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक झड़प में बदल गई और मारपीट होने लगी। इसके बाद बामुश्किल पुलिस ने मामला शांत कराया। अंत में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और शाम को पंकज अरोड़ा को अध्यक्ष शशिकांत भट्ट को मंत्री चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हंगामे के बाद देर शाम संपन्न कराए गए यूनियन के चुनाव

    जिले के सबसे बड़े ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव रेसकोर्स स्थित कार्यालय में रविवार को संपन्न हुए। संगठन की चुनाव प्रक्रिया बीते 20 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हुई। अध्यक्ष, मंत्री समेत छह पदाधिकारी और पांच सदस्य पदों के लिए जोर आजमाइश की गई। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। जिसमें पकंज अरोड़ा को सर्वाधिक 371 मतों प्राप्त हुए। वहीं, खुर्शीद को 220 और देवेंद्र सिंह को 204 मत से ही संतोष करना पड़ा।

    देर शाम को हुए परिणाम घोषित

    इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर हरदीप सिंह, मंत्री शशिकांत भट्ट, कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह, संयुक्त सचिव पद पर सौरभ कांगड़ा व गुलगुशन सिंह चुने गए। देर शाम परिणाम घोषित हुए और विजेता पदाधिकारियों व उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अध्यक्ष ने सभी मतदाताओं को दोबारा अध्यक्ष चुनने पर आभार व्यक्त किया।

    इससे पहले सुबह मतदान के दौरान अपना प्रचार कर रहे प्रत्याशियों के भी झड़प होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद पुलिस बल ने सभी को शांत कराया। प्रत्याशियों के बीच कई दिनों से चल रही खींचतान के चलते हंगामे के आसार बने हुए थे।

    दून ऑटो रिक्शा यूनियन चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

    दून ऑटो रिक्शा यूनियन चुनाव को लेकर अध्यक्ष प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। रविवार सुबह अध्यक्ष पद के दावेदार देवेंद्र सिंह और खुर्शीद अहमद ने चुनाव संचालन समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए यूनियन के सदस्यों से निष्पक्ष मतदान की अपील की। उनका कहना था कि वोटर लिस्ट में कई खामियां हैं। लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो रिक्शा चालक नहीं हैं, वहीं कई वाहनों के नंबर भी एक जैसे दर्ज हैं, यानी एक ही नंबर की दो गाड़ियां शहर में दिखाई जा रही हैं।

    दावेदारों ने कहा कि वोटर लिस्ट तैयार करने का काम चुनाव अधिकारी का होता है, लेकिन चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने यह जिम्मेदारी पंकज अरोड़ा को सौंप दी। पंकज अरोड़ा पूर्व में यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं और इस बार भी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे थे। हालांकि,शाम को चुनाव परिणाम घोषित होने पर सभी ने इसे स्वीकार किया।

    comedy show banner
    comedy show banner