विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कथित पत्रकार रोहित छाबड़ा गिरफ्तार

By Soban GusainEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 29 Nov 2026 06:19 PM (IST)

देहरादून में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के आरोप में एक कथित पत्रकार रोहित छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. कथित पत्रकार रोहित छाबड़ा शादी का झांसा देकर गिरफ्तार।

  2. युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप।

  3. पटेलनगर पुलिस ने देहराखास से आरोपी को दबोचा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी की बात करने पर गाली-गलौच कर धमकी देने के आरोप में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को देहराखास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित शिकायत देकर बताया कि रोहित छाबड़ा नाम के व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा दिया था।

इस दौरान आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार, जब उसने आरोपित से शादी करने की बात कही तो वह अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और उसे धमकियां भी दीं।

युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपित रोहित छाबड़ा निवासी बालाजी अपार्टमेंट, वसुंधरा एनक्लेव, देहराखास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को रोहित छाबड़ा (40) को देहराखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शिखा तेगवाल और कांस्टेबल अनोज राणा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- अब ऑनलाइन मिलेगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, देहरादून में म्यूटेशन और कर वसूली होगी तेज

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने के बाद बढ़ी पर्यटकों की आमद, Weekend पर फिर जाम से जूझती रही मसूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।