विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली बाद हवा में सुधार, फिर भी Dehradun में सामान्य से 50 प्रतिशत से अधिक प्रदूषण

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:35 PM (IST)

दीपावली के बाद देहरादून और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद दून की हवा में तेजी से बढ़ा प्रदूषण का स्तर अगले दिन यानी नौ नवंबर को कुछ कम हुआ। हालांकि, गिरावट के बावजूद हवा दीपावली से पहले की स्थिति में नहीं पहुंच सकी है।

उत्तराखंड में थर्ड पार्टी वायु गुणवत्ता निगरानी के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के दिन आठ नवंबर को नेहरू कॉलोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 237 और घंटाघर पर 272 पहुंच गया था। नौ नवंबर को इसमें क्रमशः 90 और 87 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दोनों केंद्रों पर एक्यूआई 100 के पार बना हुआ है।

एक नवंबर शुरू हुई थी निगरानी

निगरानी के पहले दिन यानी एक नवंबर को नेहरू कॉलोनी में एक्यूआई 93 और घंटाघर पर 112 दर्ज किया गया था। नौ नवंबर को नेहरू कॉलोनी का AQI घटकर 147 और घंटाघर का 184 रह गया।

यानी दीपावली के दिन के मुकाबले दोनों केंद्रों पर प्रदूषण में करीब 38 और 32 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन निगरानी शुरू होने के पहले दिन की तुलना में नेहरू कॉलोनी में अब भी 54 अंक और घंटाघर पर 72 अंक अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया।

ऋषिकेश और टिहरी में भी आई मामूली गिरावट

देहरादून के अलावा ऋषिकेश और टिहरी में भी दीपावली के अगले दिन वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। ऋषिकेश में आठ नवंबर को एक्यूआई 128 था, जो नौ नवंबर को घटकर 123 रह गया।

वहीं टिहरी में यह 62 से घटकर 56 पर पहुंचा। दोनों शहरों में गिरावट के बावजूद निगरानी के पहले दिन के मुकाबले प्रदूषण का स्तर अधिक बना हुआ है।

तीनों शहरों में नौ नवंबर की स्थिति

  • निगरानी केंद्र - 1 नवंबर - 8 नवंबर - 9 नवंबर - 8 से 9 नवंबर में कमी 
  • नेहरू कॉलोनी - 93 - 237 - 147 - 90 
  • घंटाघर - 112 - 271 - 184 - 87
  • ऋषिकेश - 103 - 128 - 123 - 5
  • टिहरी - 44 - 62 - 56 - 6 

दून यूनिवर्सिटी में 359 से घटकर 110 पर आया एक्यूआई

दून यूनिवर्सिटी क्षेत्र में पीसीबी ने थर्ड पार्टी निगरानी नहीं कराई। यहां बोर्ड के पहले से स्थापित नियमित स्टेशन से आंकड़े प्रदर्शित होते रहे।

सालभर इस क्षेत्र में वायु प्रदूषण माध्यम स्तर पर बना रहता है, लेकिन दीपावली की रात यहां एक्यूआई का स्तर अप्रत्याशित रूप से 359 पर पहुंच गया था। हालांकि, एक दिन बाद ही इसमें 249 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद मुजफ्फरपुर की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 500 के पार पहुंचा

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद लखनऊ की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 364 पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।