दीपावली के बाद लखनऊ की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 364 पहुंचा
दीपावली के बाद लखनऊ की हवा बेहद खराब हो गई है, लालबाग और तालकटोरा जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 364 तक पहुंच गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लालबाग में दीपावली के बाद AQI 364 तक पहुंचा।
तालकटोरा और अलीगंज में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में।
दीपावली के दिन लखनऊ का औसत AQI 315 रहा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली के दौरान राजधानी की हवा काफी खराब हो गई है। दीपावली के बाद लालबाग और तालकटोरा अलीगंज जैसे इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार हो गया।
प्रदूषण निगरानी केंद्रों के मुताबिक, लालबाग में दीपावली के बाद सोमवार को एक्यूआई का स्तर 364 तक पहुंच गया, जबकि तालकटोरा डिस्टिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर में एक्यूआई 311 से 312 के बीच रहा। अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र में एक्यूआई 299-300 के बीच रहा।
दूसरी ओर गोमती नगर और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, यहां एक्यूआई 150 से 188 के बीच दर्ज किया गया, जबकि दीपावली वाले दिन रविवार को लखनऊ का औसत एक्यूआई 315 दर्ज किया गया।
तालकटोरा और लालबाग की स्थिति सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 300 के आसपास रहा। वहीं, दीपावली से पहले शनिवार को राजधानी लखनऊ का एक्यूआई 282 रहा।
लालबाग में एक्यूआई 282, अलीगंज में 264, तालकटोरा में एक्यूआई 252, बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में एक्यूआई 145, गोमती नगर एक्यूआई 158 और कुकरैल पिकनिक स्पाट एक्यूआई 142 रहा।
यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड; धुएं की चादर में लिपटी राजधानी
यह भी पढ़ें- दीवाली पर दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 404 पहुंचा; मुंबई की हवा राजधानी से बहुत बेहतर