कल्चरल जियोग्राफी ऑफ उत्तराखंड हिमालय का विमोचन
जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को बयां क
जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को बयां करती 'कल्चरल जियोग्राफी ऑफ उत्तराखंड हिमालय' किताब का विमोचन किया गया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किताब को उत्तराखंड का आईना बताते हुए उम्मीद जताई कि किताब का बेहतर प्रचार-प्रसार होगा, ताकि राज्य के बाहर के लोगों को भी किताब के माध्यम से राज्य को समझने में मदद मिल सके।
'कल्चरल जियोग्राफी ऑफ उत्तराखंड हिमालय' का विमोचन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद स्थित अपने कक्ष में किया। इस किताब के लेखक विश्वंभर प्रसाद सती मिजोरम स्थित जियोग्राफी एंड रिसोर्स मैनेजमेंट स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज में प्रोफेसर हैं। इस किताब में उन्होंने उत्तराखंड हिमालय को हिमालय का अभिन्न भाग बताया है। उन्होंने यहां की ऊंची चोटियों और उन पर तैरते बादलों का बखूबी वर्णन करने के साथ ही मैदानी भूभाग और तराई को उसकी विशेषता के साथ बयां किया है। किताब में राज्य को जैव विविधता का भंडार बताते हुए इसके लाभ भी गिनाए हैं। साथ ही भूकंप के जोन चार और पांच में होने के चलते राज्य की संवेदनशीलता को भी बखूबी बयां किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।