देहरादून में क्रॉस कंट्री दौड़ पर युवाओं ने दिखाया जोश
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से एक रोज पहले देहरादून शहर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में कई युवाओं ने हिस्सा लिया।
देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून खेल कार्यालय की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से एक रोज पहले शहर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में कई युवाओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। पांच वर्गों में आयोजित दौड़ ग्लोब चौक से मसूरी डायवर्सन से वापस होते हुए ग्लोब चौक पर संम्पन हुई।
पढ़ें: रामनगर में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू
प्रत्येक वर्ग के प्रथम छह विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक खेल एसके सार्की, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा, गुरुफुल सिंह, रविंद्र पल सिंह मेहता, गमाल सिंह रावत, दुर्गा थापा आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।