विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में सामने आए कोरोना के 14 नए मामले, देहरादून में मिले सबसे अधिक मरीज

By Sukant mamgainEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 31 Mar 2023 07:13 AM (IST)

Coronavirus Update गुरुवार को भी राज्य में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की ...और पढ़ें

Coronavirus Update: गुरुवार को भी राज्य में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Coronavirus Update: गुरुवार को भी राज्य में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Coronavirus Update: पिछले तीन-चार दिन से जिस तरह रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, यह चिंता का विषय है। गुरुवार को भी राज्य में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

पाजीटिविटी रेट 4.55 प्रतिशत है। इतना जरूर कि जो लोग कोरोनो संक्रमित मिल रहे हैं, वह जल्द रिकवर भी हो जा रहे हैं।

तीन माह में प्रदेश में कोरोना के 223 मामले

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून में 10, अल्मोड़ा में दो और नैनीताल व हरिद्वार में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

वहीं, पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह इस साल अब तक यानी तीन माह में प्रदेश में कोरोना के 223 मामले मिल चुके हैं। जिनमें अधिकांश लोग ठीक हो चुके हैं।

यहां भी पैर पसारने लगा कोरोना

बता दें, कुछ समय पहले प्रदेश पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन एक बार फिर कोरोना वायरस अन्य राज्यों की तरह यहां भी पैर पसारने लगा है। कोरोना के मामले फिर से सामने आना चिंतनीय जरूर है, पर विशेषज्ञ इसे सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं।

उनका कहना है कि कोविड-19 वायरस अब इन्फ्लूएंजा या अन्य वायरल बीमारियों के समान बन गया है और मौसमी बदलावों के चलते न्यूनतम-अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ स्पाइक करेगा।

सभी जनपदों को एडवाइजरी जारी

ऐसे में सावधानी ही बचाव है। वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी सभी जनपदों को एडवाइजरी जारी की है। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।