विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, कोविड कंट्रोल रूम में बढ़ाया गया स्टाफ

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 02 Apr 2021 10:45 AM (IST)

Coronavirus Outbreak कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह ...और पढ़ें

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट।
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Coronavirus Outbreak कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कोविड कंट्रोल रूम का प्रसार करते हुए इंस्पेक्टर नदीम अतहर को कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया है। गुरुवार से वह बाहर से आने वाले वाहन चालकों और टेस्टिंग का पूरा रिकार्ड तैयार करेंगे।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से कोविड कंट्रोल रूम अप्रैल 2020 में बनाया था। इसके बाद जब कोरोना के मरीजों में कमी आई तो कंट्रोल रूम से स्टाफ को कम कर दिया था। अब कोविड के मरीज बढऩे के बाद कोविड कंट्रोल रूम में स्टाफ की बढ़ोतरी कर दी गई है। स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि वह बाहरी राज्यों से आशारोड़ी, दर्रारीट व कुल्हाल बॉर्डर पर आने वाले वाहनों, सैंपलिंग, बिना मास्क के चालान व अन्य का पूरा रिकार्ड रखेंगे। यदि जरूरत पड़ती है तो प्रतिदिन यह रिकार्ड मुख्यालय को भी भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से मास्क न पहनने वालों और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। जो भी व्यक्ति बिना मास्क शहर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है उसका चालान किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो शारीरिक दूरी के मद्देनजर प्रतिष्ठानों के बाहर गोले बनाने भी शुरू कर दिए जाएंगे। 

बॉर्डरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात

एसएसपी डॉ. रावत ने बताया कि श्रद्धालु श्रीझंडे जी मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, उनके लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की हुई है। वहीं अन्य की रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। आशारोड़ी और कुल्हाल बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हर आने जाने वाले पर पूरी तरह से नजर रखी जाए।

यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख बॉर्डर पर सख्ती, लेकिन व्यवस्था का अभाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें