विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Fighters: मंडी समिति के अध्यक्ष बोले, कोरोना में समझदारी दिखाई; परिवार से दूरी बनाई

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 25 Apr 2021 02:06 PM (IST)

Corona Fighters मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा कहते हैं कि पिछले साल मंडी समिति का अध्यक्ष होने के नाते ...और पढ़ें

मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा। जागरण आर्काइव
मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा। जागरण आर्काइव

जागरण संवाददाता, देहरादून। Corona Fighters मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा कहते हैं कि पिछले साल मंडी समिति का अध्यक्ष होने के नाते कई बार भीड़-भाड़ में भी जाना पड़ा। इस दौरान मैं कोरोना संक्रमित हो गया, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। खुद को परिवार से दूर किया और होम आइसोलेशन में रहा। इस दौरान डॉक्टर की नियमित सलाह और अच्छी डाइट ली। दवा के साथ-साथ कोरोना से लड़ने में आपकी सोच भी मदद करती है।

नकारात्मक और निराशावादी सोच वाले व्यक्तियों को कोरोना अधिक क्षति पहुंचा रहा है। मैंने पत्नी और बच्चों से दूरी बनाई, लेकिन उनसे बातचीत करता रहा। सुबह-शाम व्यायाम किया। परिवार को भी व्यायाम और योग करने को प्रेरित किया। संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद लेकर खुद को स्वस्थ किया। 

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी मैंने जीवनशैली में आए बदलाव को जारी रखा। अब अपनी और अपने परिवार की सेहत के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहता हूं। नियमित व्यायाम, उचित खान-पान और सुरक्षित वातावरण पर जोर देना आवश्यक है। वर्तमान में भी मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर दैनिक जीवन का हिस्सा बन गए हैं।

इन बातों का का जरूर रखें ध्यान 

-अधिक से अधिक सिट्रस फ्रूट्स (संतरे आदि फल) पपीता आदि लें।

-शरीर में फ्ल्यूड एवं न्यूट्रियंट्स की प्रचुर मात्रा बनाए रखने के लिए सेंधा नमक मिश्रित गुनगुना पानी, नारियल पानी, शहद मिश्रित लेमन जूस आदि लगातार लेते रहें ।

-अच्छी नींद लेना अत्यंत आवश्यक है, सकारात्मक रहें।

-घर से बाहर बिना मास्क न निकलें, शारीरिक दूरी का पालन करें व बार-बार हाथ को सैनिटाइज करते रहें।

यह भी पढ़ें- Corona Fighters: आयकर अधिकारी डीएस नेगी कहा- कोरोना ने बहुत सताया पर धैर्य नहीं छोड़ा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें