विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंहगाई के खिलाफ लच्छीवाला में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 10 Nov 2020 11:51 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 03:12 PM (IST)

जिला कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी व महंगाई के विरोध ...और पढ़ें

प्रदेश सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी व महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेधरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी व महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेधरना प्रदर्शन किया।

देहरादून, जेएनएन। जिला कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी और महंगाई के विरोध में लच्छीवाला में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में लच्छीवाला में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, सूर्यकांत धस्माना, अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, उमेद बोरा, हेमा पुरोहित, शंकर सिंह कन्याल आदि सैकड़ों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित रहा। 

डबल इंजन की सरकार  हो चुकी है फेल

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार दिखाई देने लगा है। जीरो टॉलरेंस की बात बेईमानी है। किसानों का ऋण माफ करने वाली सरकार में किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ है। देश का किसान परेशान है। पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। आलू-प्याज भी गरीब जनता हाथों से निकल चुका है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत इसी तरह बनाए रखनी है। जिससे प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार को 2022 में सत्ता से बेदखल कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जानी है। उन्होंने रैली को सफल बताते हुए कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

लच्छीवाला से ट्रैक्टर में सवार किसान कांग्रेस की रैली डोईवाला की ओर निकली और यह रैली ऋषिकेश रोड डोईवाला स्थित लंगर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। मुख्य हाइवे में जगह-जगह रैली को देखते हुए ट्रैफिक को रोका गया है। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से रैली में पुलिस व पीएसी भी साथ चली।

यह भी पढ़ें: राज्य गठन के 20 साल बाद भी समस्याएं जस की तस: उक्रांद