विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार का पुतला फूंका

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2021 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 10:46 PM (IST)

राज्‍य सरकार पर जनविरोधी नीति का आरोप लगाते हुए शुुक्रवार को महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्‍ताओं ने महानगर अध्‍य क्ष ...और पढ़ें

राज्‍य सरकार पर जनविरोधी नीति का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
राज्‍य सरकार पर जनविरोधी नीति का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।

जागरण संवाददाता, देहरादून : राज्‍य सरकार पर जनविरोधी नीति का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्त्‍ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए सरकार को इसपर ध्‍यान देना चाहिए।  शुक्रवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने विधानसभा मसूरी क्षेत्र के  जाखन में भाजपा का पुतला दहन किया।

महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से दैनिक मजदूरी करने वाले लोग व छोटे व्यवसायियों के रोजगार बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। निजी संस्थानों में काम करने वाले अधिकांश लोग बेरोजगार हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा दिए हैं। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। जनता परेशान हैं, सरकार को चाहिए कि ऐसे में समय में उनकी मांग पर ध्‍यान दिया जाए। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल डीजल व रसोई गैस के दामों मे लगातार वृद्धि की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महंगाई काबू करने में भाजपा सरकार नाकाम, कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने किया प्रदर्शन

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ध्‍यान देना चाहिए। इस मौके पर गोदावरी थापली,  उर्मिला थापा, सागर लांबा, जगदीश चौहान, नीरज त्यागी, धर्मेन्द्र सावंत, राजेन्द्र धवन, अनिल बस्नेत, प्रदीप डोभाल, प्रियांश छाबड़ा, देवेन्द्र बुटोला, परमजीत, अनिल नेगी, हिमेंद्र भंडारी, दीप चौहान, अर्जुन रावत, गौरव गुलेरिया, विनय खत्री, मुकेश कुमार, नीरज पाल, निखिल खरोला, अश्वनी शाही, सूरज क्षेत्री, राजेश शर्मा, मनीष पंवार, सन्नी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- भाजपा युवा मोर्चा के देहरादून जिला मंडलों की कार्यकारिणी निरस्त

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें