विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Assembly Elections 2022: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा के प्रति आमजन का हो रहा मोहभंग

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 07 Dec 2021 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 09:51 PM (IST)

देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ...और पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। जबकि भाजपा के प्रति आमजन का मोहभंग हो रहा है।

मंगलवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अन्य पार्टियों के कार्यकर्त्‍ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार व लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, कैप्टन बलवीर सिंह रावत, मेजर हरि सिंह चौधरी, कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल मोहन सिंह रावत, आशा टम्टा, राव शेर मोहम्मद, श्याम सिंह, मनोज तलियान, नारायण सिंह नेगी, सहदेव प्रसाद शर्मा, सीएम भट्ट, बीएस बिष्ट, केएस राणा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सौ से अधिक हुए कांग्रेस में शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में हरिद्वार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, कर्नल निधिकांत ध्यानी (से.नि.),कर्नल राजेंद्र प्रसाद बड़थ्‍वाल (से.नि.), मेजर केएन शर्मा (से.नि.) ने अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा अरविंद सैनी, हरीश भटनागर, विक्रांत पुंडीर, अफजाल, बीबी सैनी, इंद्र सैनी, सचिन मुखिया, कौशिंद्र कर्णवाल, विवेक सिंह, अनुज शर्मा,अंकित सैनी, संजीव सैनी, नितिन सैनी, मनजीत कुमार, लवदीप सिंह, विवेक सिंह, विशाल सैनी, हर्ष सैनी, रितेश कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, विनय चौधरी, सुमित कश्यप, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Election: मातृशक्ति और युवाओं की कसौटी पर खरा उतरेगी कांग्रेस- दीपिका पांडेय