Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में, 15 दिन में हो सकता है बड़ा निर्णय

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 24 Sep 2021 09:19 AM (IST)

    गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। आने वाले 15 दिन इस संबंध में बड़ा फैसला हो सकता है। भाजपा से आने वाले नेताओं पर गुण दोष पर फैसला होगा।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के बहुत से नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। पार्टी इनके बारे में गुण-दोष के आधार पर फैसला लेगी। अगले 15 दिन में इस बारे में कुछ बड़ा फैसला होने के संकेत उन्होंने दिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आने वालों के बारे में गुण-दोष के आधार पर फैसला लिया जाएगा। यह जरूरी नहीं होगा कि भाजपा से जो आएगा, उसे ही टिकट दिया जाए। पहले कांग्रेस के भीतर ही पांच वर्षों से क्षेत्र में मजबूती से कार्य करने वाले कार्यकर्त्‍ताओं को तरजीह मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट को लेकर अभी निर्णय नहीं हुआ है। इस बारे में सामूहिक रूप से ही निर्णय लिया जाएगा। अगले महीने से इस बारे में विचार किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्र प्रारंभ होने पर तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा

    पार्टी में ज्यादा महिलाओं को टिकट देने के बारे में भी सामूहिक चर्चा के बाद फैसला होगा। उन्होंने कहा कि श्राद्ध के बाद नवरात्र प्रारंभ होने पर परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा। गढ़वाल या कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में यह यात्रा निकाली जाएगी।

    परिवर्तन यात्रा के बाद कांग्रेस निकालेगी बूथ यात्रा

    कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के बाद राज्य में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' यात्रा निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर जिला, महानगर, ब्लाक व नगर कांग्रेस इकाइयों को प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एजेंट की नियुक्ति और बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने 27 सितंबर को किसान संगठनों के भारत बंद को समर्थन दिया है।

    यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की अब दिल्ली दरबार में दस्तक, अमित शाह के समक्ष रखी अपनी बात

    comedy show banner
    comedy show banner