विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार पर महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर बरसी कांग्रेस Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2020 07:39 PM (IST)

कांग्रेस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई धांधली महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर दबाव बना रही है।

सरकार पर महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर बरसी कांग्रेस Dehradun News
सरकार पर महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर बरसी कांग्रेस Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई धांधली, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर दबाव बना रही है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना देकर सरकार की आलोचना की। 

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ता सुबह दस बजे से जुटने शुरू हो गए थे। करीब 11.15 बजे गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये में वृद्धि, विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे तमाम मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। 

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपनी विफलता का ठीकरा जनता के सिर फोड़ रही है। बेरोजगारी के कारण युवाओं की लाइन लंबी होती जा रही है। वहीं, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में धांधली सामने आई, जो बेरोजगारों के साथ छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल माफिया की सरकार से मिलीभगत है। 

यह भी पढ़ें: सूर्यकांत धस्माना बोले, त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास के पहियों को किया जाम Dehradun News

धरने को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, ममता राकेश, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, डॉ. संजय पालीवाल, सूर्यकांत धस्माना, सरोजनी कैन्तूरा, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सड़क से सदन तक गूंजेगा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामला, पढ़िए पूरी खबर