Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने कुंजवाल की अध्यक्षता में गठित की चुनाव संचालन समिति

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 08:55 PM (IST)

    कांग्रेस ने गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की है। समिति में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा के साथ पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और उनके पुत्र व सल्ट ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को भी रखा गया है।

    Hero Image
    कांग्रेस ने कुंजवाल की अध्यक्षता में गठित की चुनाव संचालन समिति।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव के लिए वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की है। समिति में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा के साथ पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और उनके पुत्र व सल्ट ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को भी रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति का गठन किया। समिति में कुमाऊं खासतौर पर अल्मोड़ा जिले व आसपास की राजनीति पर मजबूत पकड़ रखने वाले दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर सीट से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को इस समिति की कमान सौंपी गई है। 19 सदस्यीय समिति में विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मयूख महर, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट व मनोज तिवाड़ी, गणेश गोदियाल, ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को शामिल किया गया है।

    इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप व हेमंत बगडवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, रानीखेत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र आर्य भी समिति में लिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चुनाव संचालन समिति की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने समिति को तत्काल चुनाव संचालन की कार्यवाही शुरू करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand By Election 2021: सल्ट पर कांग्रेस का फोकस, प्रभारी तीन दिन डालेंगे डेरा

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner