Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Politics: कांग्रेस नेता महेश जोशी ने त्रिवेंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा हर मोर्चे पर विफल है सरकार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 27 Nov 2020 04:52 PM (IST)

    Uttarakhand Politics चिन्हित आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध ढ़ंग से आंदोलन छेड़ा जाएगा।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता महेश जोशी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है।

    देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Politics चिन्हित आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व जनता से किए गए झूठे वायदों के खिलाफ चरणबद्ध ढ़ंग से आंदोलन छेड़ा जाएगा। संपूर्ण प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी रूप रेखा तैयार की जा चुकी है, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार ने बेरोजगारी में कीर्तिमान हासिल किया है। पिछले चार साल में किसी भी विभाग में भर्तियां नहीं की गई। बेरोजगारी का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। पलायन रोकने की दिशा में सरकार नाकाम साबित हुई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पहाड़ वासी जो रोजगार विहीन है उनके कल्याण को कोई नीति व नीयत सरकार की नहीं है। सरकार का पलायन आयोग का कार्यालय खुद पलायन कर देहरादून आ गया है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सुरेश भट्ट बने भाजपा के प्रदेश महामंत्री, राजनीतिक सफर पर डालें नजर

    महंगाई चरम पर है खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्याज के दाम आंसू निकाल रहे है। महिलाओ के प्रति निरंतर अपराध बढ़ रहे है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार को कोई कार्य नहीं कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ मानी जाने वाली शक्तियों के कल्याण को कोई योजना नहीं है। जनता को अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाया जा रहा है। राज्य निर्माण की मूल धारणा की अनदेखी की जा रही है। इन सब मुद्दों व सरकार की नाकामी को प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinmate Meeting Update: नौ दिसंबर को होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर लिए जाएंगे फैसले