Move to Jagran APP

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 03:13 PM (IST)
पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश, जेएनएन। प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। 

loksabha election banner

स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि नेहरू ने उस स्थिति में देश संभाला था, जब देश में संसाधनों की कमी थी। देश को अंग्रेजों ने लूटकर खोखला कर दिया था। देश विभिन्न रियासतों में बंटा था। लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सबका विलय भारत में कराकर देश को एक महान राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढाया। उन्होंने बांध बनवाकर कृषि क्षेत्र को मजबूत किया।

कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि पिछले चुनाव के समय विपक्षी पार्टी भाजपा ने जिस प्रकार नेहरू पर आरोप लगाए, ये स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान था। नेहरू ने भारत को विश्व का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाया। एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पंडित नेहरू ने विश्व को शांति संदेश दिया। यही वजह है कि आज भारत की छवि विश्व में एक शांतिप्रिय देश की है।

यह भी पढ़ें: भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनके पद्चिह्नों पर चलन का लिया संकल्प

यह भी पढ़ें: यशगाथा की तरह है पूर्व सांसद पैन्यूली का व्यक्तित्व, जानिए उनके बारे में

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णानंद का निधन, संघर्षों से भरा था उनका सफर 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.