धराली आपदा पर कांग्रेस ने सरकार पर किया वार, मांगी हताहतों और लापता लोगों की सूची
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने सरकार से धराली आपदा में ध्वस्त होम स्टे व होटल की सूची जारी करने की मांग की है। उन्होंने आपदा में हताहत हुए लोगों और लापता स्थानीय ग्रामीणों कामगारों व सैलानियों की संख्या सार्वजनिक करने को भी कहा है। आपदा घटे पांच दिन हो चुके हैं और अब तक सरकार के पास लापता लोगों की सूची उपलब्ध होनी चाहिए।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने सरकार से मांग की है कि सरकार को तत्काल यह सूची जारी करनी चाहिए कि धराली में आपदा के दौरान कितने होम स्टे व होटल ध्वस्त हुए हैं और आपदा के दौरान कितने लोग हताहत हुए हैं।
कहा कि आपदा घटित हुए पांच दिन हो चुके हैं। अब सरकार को आपदा में लापता हुए लोगों की सूची मिल गई होगी। जनता जानना चाहती है कि आपदा में लापता कितने स्थानीय ग्रामीण, कामगार व बाहरी सैलानी होंगे। यह आंकड़ा से दिया जाए। यह बात उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।