विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haldwani Violence: बनभूलपुरा प्रकरण को लेकल CM धामी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

By Vikas gusain Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 11 Feb 2024 11:49 PM (IST)

रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ...और पढ़ें

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत (फाइल फोटो)
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनभूलपुरा घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है।

निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रकरण पर चर्चा की।

साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस घटना की जांच के लिए आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश व सुमित हृदयेश शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।