पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में उत्पाद करने वाले अपने विधायक हरीश धामी के बचाव में उतरी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी के विरोध को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

HighLights
विधायक हरीश धामी ने जौलजीबी मेले में रोष प्रकट किया।
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधायक का बचाव किया।
घटना को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया गया।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा जहां इसे मुद्दा बना रही है, वहीं कांग्रेस अपने विधायक के बचाव में उतरी है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मर्यादाओं और प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि विधायक हरीश धामी ने जो रोष प्रकट किया, वह पूरी तरह जायज है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने जौलजीबी के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेला धारचूला विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में स्थानीय विधायक को अपने ही क्षेत्र के कार्यक्रम में मंच से बोलने का अवसर नहीं देना और उनका माइक बंद करा देना निंदनीय है।
यह केवल एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं, बल्कि उस क्षेत्र की जनता का भी अपमान है, जिसने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं दे रहे हैं।
विधायक हरीश धामी क्षेत्र की समस्याओं और जनता की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहते थे, लेकिन उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस अपने जनप्रतिनिधियों के सम्मान और जनता के अधिकारों की लड़ाई में हरीश धामी के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रशासन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरीश धामी ने जनता से मांगी माफी, मुख्यमंत्री को फिर दी चुनाव लड़ने की चुनौती
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।