विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस MLA हरीश धामी का सीएम पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला, कभी सीट छोड़ने की पेशकश करने वाले अब दे रहे हराने की चुनौती

By Omprakash AwasthiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 14 Nov 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

विधायक हरीश धामी, जिन्होंने कभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी, अब जौलजीबी मेले में उन पर तीखा हमला बोल रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी के साथ काली टोपी में खड़े विधायक हरीश धामी

मुख्यमंत्री धामी के साथ काली टोपी में खड़े विधायक हरीश धामी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, पिथौरागढ़। एक दौर ऐसा भी था जब विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने तक की पेशकश की थी। तब भले ही दल अलग अलग हों परंतु दोनों के दिल मिले थे जनमानस में चर्चा यहां तक रहती थी कि हरीश धामी भाजपा में जा सकते हैं।

धारचूला विधान सभा क्षेत्र में विधायक धामी द्वारा रखे गए तटबंध निर्माण हों या एलधारा ट्रीटमेंट जैसे बड़े कार्य के विशाल धनराशि की स्वीकृति और आवनटन हो जाता था। जौलजीबी मेले में हरीश धामी की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न होता था।

इधर अचानक विधायक धामी के विगत कुछ समय से सुर बदलने लगे थे और शनिवार को परिणाम भी जाहिर हुए। जौलजीबी मेले में जो हुआ उसे 2027 के विधान सभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। बीते कुछ समय से स्थानीय भाजपा नेता विधायक के विरुद्ध मुखर हैं।

इंटरनेट मीडिया में भाजपा नेताओं द्वारा विधायक हरीश धामी पर तीखे प्रहार किए जा रहे हैं। उन पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा, कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं। अभी तक यह संघर्ष इंटरनेट मीडिया में था शनिवार को जौलजीबी मेले के उद्घाटन मंच पर सार्वजनिक हो गया है।

शनिवार को जिस ढंग से हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला और जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वह चर्चा का विषय बन गया है। मेले में आए लोगों का कहना था कि विरोध करना हक है। लेकिन, मंच मेले का नहीं होना चाहिए था।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक का सोची समझी रणनीति के तहत अपमान किया गया। विधान सभा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। सवाल यह है कि कभी सीएम के लिए सीट छोड़ने को तैयार विधायक अचानक मुख्यमंत्री को भगोड़ा, डरपोक बोलने लगे हैं।

यहां तक कि मुख्यमंत्री को धारचूला से चुनाव लड़ने और उनकी जमानत जब्त कराने की चुनौती दे रहे हैं। गौरतलब है कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र से आज तक भाजपा नहीं जीत सकी है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में सियासी घमासान, विधायक हरीश धामी ने सीएम को बताया भगोड़ा डरपोक और चोर

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ः मुनस्यारी के फाफा गांव में भेड़ पालक की निर्मम हत्या, सिर पर गहरे घाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।