विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, भाजपा का कार्यकर्त्‍ता है एक प्रशिक्षित कार्यकर्त्‍ता

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2020 12:15 PM (IST)

प्रशिक्षण जीवन का एक अभिन्न अंग है और भाजपा का कार्यकर्त्‍ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्त्‍ता होता है। प्रशिक्षण से ही वह ...और पढ़ें

सहारनपुर चौक स्थित एक होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
सहारनपुर चौक स्थित एक होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।

देहरादून, जेएनएन। प्रशिक्षण जीवन का एक अभिन्न अंग है और भाजपा का कार्यकर्त्‍ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्त्‍ता होता है। प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। इसीलिए भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्ययोजना बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

रविवार को निरंजनपुर स्थित एक होटल में भाजपा की ओर से मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। इसके समापन अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधन दिया। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की प्रमुख पार्टी है और आज भाजपा का जो वर्तमान स्वरूप है उसको यहां तक पहुंचाने में हर एक छोटे से बड़े कार्यकर्त्‍ता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी में प्रशिक्षण की बात आती है तो ध्येयवाद की बात सर्वप्रथम आती है, इसलिए कहा जाता है कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता हमेशा ध्येयवादी होता है।

इससे पहले 252 मंडलों में अक्टूबर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया कि 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज कार्यकर्त्‍ताओं के समर्पण, त्याग, तपस्या के कारण पार्टी देश के कई राज्यों की सत्ता में है। इन प्रशिक्षण वर्गो के माध्यम से ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण कर मिशन 2022 के लक्ष्य को हासिल करना है।

यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से : सियासी सड़क पर काजी की ट्रैक्‍टर से सवारी

वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्रक्रिया कार्यक्रम आयोजनभर नहीं है। प्रशिक्षण से व्यक्ति निर्माण के साथ संगठन के कार्यो, उनसे जुड़े महापुरुषों व पार्टी के विचारों के बारे में गहनता से जानकारी देना है। इस अवसर पर प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, सरकार में राज्यमंत्री ज्योति गैरोला ने प्रशिक्षण वर्ग के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल प्रशिक्षण वर्ग की इस कार्ययोजना बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रांत प्रशिक्षण टोली व जिला प्रशिक्षण प्रमुख व सह प्रशिक्षण प्रमुखों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: मसूरी में विधायक का पुतला दहन को लेकर आप कार्यकर्त्‍ताओं व पुलिस में नोकझोंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।