Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Dhami: लखनऊं पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में होंगे शामिल

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 12:02 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। वह लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के साथ ही रोड शो में भी भाग लेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मुख्यमंत्री धामी हाल में दिल्ली उत्तर प्रदेश व तेलंगाना के चुनावी दौरे कर चुके हैं। अब वह फिर से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।

    Hero Image
    CM Dhami: लखनऊं पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में होंगे शामिल

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। वह लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के साथ ही रोड शो में भी भाग लेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मुख्यमंत्री धामी हाल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व तेलंगाना के चुनावी दौरे कर चुके हैं। अब वह फिर से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनाथ सिंह के नामांकन के नामांकन में होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को ऊधम सिंह नगर में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के नामांकन और फिर उनके समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल होने के बाद होटल ट्यूलिप गार्डन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

    शाम छह बजे वह बरेली के कूर्मांचल नगर स्थित शिव मंदिर पार्क में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। देर रात मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner