परिवहन निगम को 51 करोड़ देने पर मुख्यमंत्री धामी लेंगे निर्णय
परिवहन निगम को 51.24 करोड़ रुपये देेने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। इस धनराशि से परिवहन निगम कर्मियों को तीन माह का वेतन दिया जाना प्रस्तावित है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: परिवहन निगम को 51.24 करोड़ रुपये देेने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। इस धनराशि से परिवहन निगम कर्मियों को तीन माह का वेतन दिया जाना प्रस्तावित है।
बीते वर्ष कोरोना काल के कारण लागू लाकडाउन के बाद से ही परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति बुरी तरह डगमगाई हुई है। लाकडाउन में बसों का संचालन ठप होने के कारण निगम को कोई आय नहीं हुई। स्थिति यह बनी कि निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं बचे। ऐसे में निगम ने शासन से पुराने देयकों को लेकर तकाजा किया। इसके बाद से सरकार निगम को अभी तक पर्वतीय क्षेत्रों में बस संचालन से हुई हानि तथा निश्शुल्क यात्राओं की प्रतिपूर्ति के लिए 209.35 करोड़ रुपये उपलब्ध करा चुकी है। इसमें 43 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में शामिल हैं। निगम के कर्मचारियों को इस वर्ष मई से लेकर अभी तक वेतन नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3500 से ज्यादा बिजली कर्मी हड़ताल पर, बढ़ीं मुश्किलें; बंद कमरे में ऊर्जा मंत्री से हो रही वार्ता
इस मसले पर हाईकोर्ट ने सरकार को उचित कार्यवाही करने को कहा है। इस क्रम में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में परिवहन निगम द्वारा कार्मिकों के तीन माह के वेतन के लिए 51.24 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस पर कैबिनेट ने निर्णय लिया कि इस मसले पर मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, विभिन्न विभागों में कई पदों पर नौकरी का अवसर