Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुबंई में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिले CM धामी, चारधाम के लिए Uttarakhand आने का दिया आमंत्रण

    Updated: Mon, 13 May 2024 09:07 PM (IST)

    सोमवार को उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने मुबंई में जुहू बीच पर सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने उ ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुबंई में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिले सीएम धामी

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई में उत्तराखंड सीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया। धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को धामी ने मुबंई में जुहू बीच पर सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने उन्हें केदारखंड व मानसखंड की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू (यूसीसी) करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पहुंची मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती, बाबा केदार के किए दर्शन; की जनकल्याण की कामना