विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakshabandhan 2023 : सीएम धामी ने दिया प्रदेश की महिलाओं को तोहफा; रक्षाबंधन पर रोडवेज में मुफ्त रहेगा सफर

By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed Ammar
Published: Fri, 04 Aug 2023 07:07 PM (GMT+05:30)

Uttarakhand Roadways पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर फ्री बस सेवा का उपहार दिया ...और पढ़ें

Fress Roadways Service : सीएम धामी ने दिया प्रदेश की महिलाओं को तोहफा; रक्षाबंधन पर रोडवेज में मुफ्त रहेगा सफर
Fress Roadways Service : सीएम धामी ने दिया प्रदेश की महिलाओं को तोहफा; रक्षाबंधन पर रोडवेज में मुफ्त रहेगा सफर

देहरादून, जागरण ऑनलाइन टीम। उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रदेश भर की महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।