Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UCC: समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर पुष्पवर्षा कर CM धामी का अभिनंदन, जोरदार आतिशबाजी के साथ बांटी गई मिठाई

    By kedar dutt Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 04:30 AM (IST)

    बुधवार को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सदन में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हुआ और विधेयक पारित होने के बाद विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचते ही भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बांटी गईं।

    Hero Image
    समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बुधवार को सदन में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के बाद विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचते ही भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

    सीएम धामी ने ये कहा 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने जनता से किया महत्वपूर्ण वादा समान नागरिक संहिता के रूप में पूरा किया है। धीरे-धीरे सभी राज्य इसे अपनाएंगे और पूरा देश समान नागरिक संहिता कानून से आच्छादित होगा। इसके लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सबकुछ दूर हो जाएगी। मातृशक्ति के लिए यह कानून सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस देश में मातृशक्ति की पूजा होती है, वहां संपन्नता बढ़ती है। समान नागरिक संहिता से इस व्यवस्था का परिपालन होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे चिंतकों ने एक समान कानून की परिकल्पना वर्षों पहले कर दी थी।

    राजस्थान में भी चर्चा प्रारंभ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि राजस्थान में भी इस विधेयक पर चर्चा प्रारंभ हो गई है। निश्चित रूप से यह विधेयक समूचे समाज के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने इस विधेयक का ड्राफ्ट तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति के प्रति भी आभार जताया।

    पीएम मोदी को लेकर कही बात

    उन्होंने कहा कि बुधवार का दिन राज्य के लिए विशेष है। यह हम सबके मार्गदर्शन और हमारे मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। देवभूमि से पारित हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    ये लोग रहे उपस्थित

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों व विधायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब मंडल स्तर पर आभार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि सदन में विधेयक पर 63 विधायकों ने चर्चा की, जो अपने आप में महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व सुबोध उनियाल समेत कई विधायक, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।