विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने 28 योजनाओं के लिए जारी किया बजट, कुंभ मेला के लिए 1300 करोड़ मंजूर

Published: Thu, 09 Apr 2026 07:55 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास और जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कुल 1300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी जाने और जिला योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 1300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास में तेजी लाये जाने के लिए विभिन्न विभागों की 28 योजनाओं के लिए 282.29 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन किया। कुंभ मेला को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रयास है।

साथ ही, मुख्यमंत्री की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए 1018.21 करोड़ की धनराशि जनपदवार आवंटित किए जाने की स्वीकृति भी दी। इस धनराशि से जनपदों में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को और अधिक गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन कल्याण से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार कुंभ मेला के लिए तैयारियां तेज, दो नए अधिकारियों की हुई तैनाती

यह भी पढ़ें- कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 50.27 करोड़ मंजूर