हरिद्वार कुंभ मेला के लिए तैयारियां तेज, दो नए अधिकारियों की हुई तैनाती
शासन ने अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए दो नए अधिकारियों की तैनाती की है। इसमें ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शासन ने अगले वर्ष होने वाले कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यहां दो नए अधिकारियों की तैनाती की है। साथ ही एसएसपी टिहरी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
शुक्रवार को सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक योगेंद्र यादव को पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पूर्व में हरिद्वार के एसएसपी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी का पदभार देख रहे आयुष अग्रवाल को एसएसपी कुंभ मेला का दायित्व सौंपा गया है। आइआरबी, द्वितीय में सेनानायक की जिम्मेदारी देख रहीं श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है।
वहीं आइपीएस विशाखा अशोक भदाणे को आइआरबी, द्वितीय में सेनानायक द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- अर्द्धकुंभ से पहले उत्तराखंड में निर्मल हुई गंगा, नमामि गंगे कार्यक्रम का दिखा असर
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी व डिजिटल कुंभ के लिए मांगा सहयोग
