विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 50.27 करोड़ मंजूर

Published: Sun, 22 Mar 2026 11:08 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-दो हेतु 50.27 ...और पढ़ें

किच्छा कम्युनिटी हाल निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत। प्रतीकात्मक

किच्छा कम्युनिटी हाल निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए हरिद्वार में प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-दो भवन निर्माण के लिए 50.27 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में 20.11 करोड़ रुपये जारी करने को भी मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा, ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कम्युनिटी हाल निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम चरण में 50 लाख जारी किए जाएंगे।

पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण और मेला स्थल विकास के लिए 98.64 लाख स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही कई ग्राम पंचायतों में आंतरिक सीसी मार्गों के निर्माण और ट्रैक रूट विकास के लिए अलग-अलग मदों में धनराशि मंजूर की गई है।

शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा काे 11.59 करोड़

आपदा न्यूनीकरण के तहत चंपावत क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 11.59 करोड़ की योजना के सापेक्ष 4.64 करोड़ की पहली किस्त स्वीकृत की गई है। वहीं रुद्रपुर नगर निगम कार्यालय के पुनर्निर्माण के लिए 15.74 करोड़ को भी मंजूरी मिली है।

शहरी विकास निदेशालय भवन को 62.64 करोड़ स्वीकृत

देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित शहरी विकास निदेशालय के भवन निर्माण के लिए 62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त में पांच करोड़ जारी किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न नगर निकायों में पार्क निर्माण, सुंदरीकरण और ओपन जिम स्थापना के लिए 2.03 करोड़ एवं 13 अन्य विकास कार्यों के लिए 53.12 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

बौद्ध विकास योजना को 6.04 करोड़ मिलेंगे

बौद्ध विकास योजना के तहत तीन परियोजनाओं के लिए 16.04 करोड़ के सापेक्ष 11.11 करोड़ की दूसरी किस्त जारी करने को भी मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार कुंभ मेला 2027: मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में CM धामी का ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला होगा दिव्य और भव्य, केंद्र से मिले 500 करोड़