Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chitrashi Rawat Marriage: मेहंदी में दिखा चक दे गर्ल का उत्‍तराखंडी अंदाज, पहाड़ी टोपी पहन थिरकीं, तस्‍वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 10:19 AM (IST)

    Chitrashi Rawat Marriage चक दे गर्ल अभिनेत्री चित्राशी रावत शनिवार को बिलासपुर में अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ चित्राशी ने प्रेममई फ‍िल्‍म में काम किया है। दोनों करीब 10 साल से दोस्‍त भी हैं।

    Hero Image
    Chitrashi Rawat Marriage: चित्राशी रावत शनिवार को अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

    टीम जागरण, देहरादून : Chitrashi Rawat Marriage: चक दे गर्ल अभिनेत्री चित्राशी रावत आज शनिवार को बिलासपुर में अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। चित्राशी देहरादून की रहने वाली हैं और चक दे फ‍िल्‍म में कोमल चौटाला के रूप में उन्‍होंने काफी ख्‍याती हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता ध्रुवादित्य के साथ चित्राशी ने प्रेममई फ‍िल्‍म में काम किया है। दोनों करीब 10 साल से दोस्‍त भी हैं। चित्राशी के परिवार और दोस्‍तों में खुशी का माहौल व्‍याप्‍त है। शुक्रवार तीन फरवरी को बिलासपुर में ही चित्राशी की मेहंदी और हल्‍की कार्यक्रम था।

    अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान पहाड़ी टोपी पहनकर जमकर थिरकीं। चित्राशी की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म चक दे इंडिया की टीम भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर पहुंची है। शुक्रवार को अभिनेत्री चित्राशी और अभिनेता ध्रुवादित्य भगवानी की मेहंदी की रस्में निभाई गईं। शनिवार को चित्राशी, ध्रुवादित्य के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

    लंबे समय तक दोस्त रहे ध्रुवादित्य और चित्राशी अब विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर के होटल ईस्ट पार्क में दोनों सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को चित्राशी और ध्रुवादित्य की मेहंदी सेरेमनी हुई। इसमें चित्राशी ने जमकर ठुमके लगाए। इस समारोह में चक दे इंडिया की टीम के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं।

    वे भी चित्राशी के साथ खूब मस्ती और जमकर थिरकते दिखे। फिल्म अभिनेत्री चित्राशी रावत विवाह को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ मेहंदी कार्यक्रम का आनंद उठाया। शादी में शामिल होने के लिए चक दे इंडिया में काम कर चुकीं अभिनेत्री बलवीर कौर, गुंजन लखवानी, रानी विस्फोटा और विद्या नायक भी बिलासपुर पहुंची हैं।

    चित्राशी और ध्रुव की शादी में शामिल होने आईं अभिनेत्री सीमा आजमी ने कहा कि दोनों मेरे दोस्त हैं। चित्राशी के साथ मैंने चक दे इंडिया में काम किया था। यह हमारे घर की शादी है। होटल को सजाया गया है और यहां काफी मजा आ रहा है। पहले मुझे लग रहा था कि नहीं आ पाऊंगी। आखिर मैं यहां आ गई और अब यहां मस्ती करनी है।

    ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में शुरू किया करियर

    ध्रुवादित्य ने रेडियो जाकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरिज के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में काम कर रहे हैं। ध्रुवादित्य को छत्तीसगढ़ से काफी लगाव है। इसलिए उन्होंने विवाह के लिए बिलासपुर को चुना है।