Wildlife Week: वन्यजीव सप्ताह के तहत देहरादून जू में लैपर्ड व तितली की फिल्म देख रोमांचित हुए बच्चे
देहरादून जू में एक से सात अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जू के रेंजर मोहन सिंह रावत ने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह नौ बजे से तितली ट्रस्ट की ओर से तितली व लैपर्ड पर आधारित फिल्म दिखाई गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Wildlife Week देहरादून जू में एक से सात अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें बाहर से आने वाले सैलानियों के मनोरंजन के कई प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को लैपर्ड व तितलियों के संसार को फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा। फिल्म देख बच्चे खासे रोमांचित नजर आए।
जू के रेंजर मोहन सिंह रावत ने बताया कि एक अक्टूबर को विभागीय स्टाफ की ओर से रैली निकालने के बाद दो अक्टूबर को सुबह नौ बजे से तितली ट्रस्ट की ओर से तितली व लैपर्ड पर आधारित फिल्म दिखाई गई। साथ ही विशेषज्ञों की ओर से सांपों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। जिसमें उत्तराखंड में पाए जाने वाले जहरीले सांपों को शामिल किया गया था। अब रविवार तीन अक्टूबर को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पेंटिंग की सामग्री प्रतिभागियों को अपने साथ लानी होगी। चार अक्टूबर को सुबह नौ बजे से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
जिसमें स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं को अन्य जंतुओं की चित्रकारी करने का मौका दिया जाएगा। पांच अक्टूबर को स्कूल बच्चों को थ्री डी में वन्य जंतुओं व प्रकृति की उत्पत्ति के संबंध में फिल्म दिखाई जाएगी। छह अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि सात अक्टूबर को अंतिम दिन वन्य जंतुओं को गोद लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- वीकेंड पर मसूरी-नैनीताल में उमड़े सैलानी, होटल-गेस्ट हाउस रहे पैक; कमरा न मिलने पर ऐसे गुजरी पर्यटकों की रात
वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी
मसूरी : मसूरी वन प्रभाग के तत्वावधान में शहर में वन्यजीव सुरक्षा रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्रों ने आमजन को वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
काबीना मंत्री गणेश जोशी तथा प्रभागीय वनाधिकारी कहकशां नसीम ने शहीद स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना रैली को रवाना किया। रैली मालरोड होते हुए गांधी चौक तक निकाली गई। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जंगली जानवरों व इंसान के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसका मुख्य कारण वनों का अंधाधुंध कटान किया जाना है।
उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रभागीय वनाधिकारी कहकशां नसीम ने कहा कि वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। बच्चों को भी जंगली जानवरों से बचाव के लिए उपाय बताए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शुभ विश्नोई शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।