यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाल कलाकार यज्ञ का पहाड़ के बच्चों को लेकर छलका दर्द, सीएम धामी से की यह अपील
टीवी सीरियल और फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुके उत्तराखंड के बाल कलाकार यज्ञ भसीन का बाल दिवस पर इंटरनेट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: टीवी सीरियल और फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुके उत्तराखंड के बाल कलाकार यज्ञ भसीन का बाल दिवस पर इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। यज्ञ ने इस वीडियो में पहाड़ में मूलभूत सुविधाओं के टोटे से वाकिफ कराते हुए स्कूल जाने में वहां के बच्चों को पेश आने वाली पीड़ा का जिक्र किया है। साथ ही यज्ञ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पहाड़ के बच्चों की इस परेशानी का हल निकालने की अपील की है।
हरिद्वार के लक्सर निवासी यज्ञ ने यह वीडियो रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वह सबसे पहले बाल दिवस की बधाई देते नजर आते हैं। इसके बाद कह रहे हैं कि बहुत समय पहले मैं उत्तराखंड गया था, तब वहां पहाड़ी क्षेत्रों में देखा कि शिक्षा पाने के लिए बच्चे जान जोखिम में डाल कर आते-जाते हैं। उन्हें घने जंगल और बिना पुल की नदियों को पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। मेरी मुख्यमंत्री से अपील है कि इस मामले को लेकर योजना बनाएं। व्यवस्था को बेहतर करें, जिससे बच्चे बिना परेशानी के स्कूल पहुंचें और अपने सपनों को साकार कर उत्तराखंड व देश का नाम दुनिया में रोशन करें।
यज्ञ ने कंगना रनोट अभिनीत फिल्म पंगा से बालीवुड में एंट्री की थी। इसके साथ ही वह टीवी सीरियल मेरे सांई, कृष्णा चली लंदन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सीआइडी में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें-Children Day 2021 : उत्तराखंड और देश का नाम रोशन कर रही हैं बाल प्रतिभा, जानिए इनके बारे में
यूट्यूब पर धूम मचा रहा फूल खिल्ला गीत
गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर का नया गीत 'फूल खिल्लाÓ इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने को 11 नवंबर को लांच किया गया था। आमजन गीत को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरा गढ़वाली गीत 'पानी-पानी' 15 नवंबर को यूट्यूब पर लांच किया जाना है।
रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रियंका मेहर ने लांच हुए गीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फूल खिल्ला गीत को यूट्यूब पर अब तक करीब सात लाख लोग देख चुके हैं। दोनों गीत को वार्नर म्यूजिकल इंडिया स्टूडियो में गाया गया है। इस अवसर पर अक्षय पुरोहित, अनिल धीमान, विक्रांत मिश्रा, राग पाज, अभिषेक मिश्रा, राहुल उपाध्याय मौजूद रहे।
