विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children Day 2021 : उत्‍तराखंड और देश का नाम रोशन कर रही हैं बाल प्रतिभा, जानिए इनके बारे में

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM (IST)

Children Day 2021 कल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा। उत्‍तराखंड के बच्चों ने गायन वादन अभिनय के जरिये देश दुनिया में नाम रोशन किया है। शिकायना मुखिया औरा भटनागर बडोनी यज्ञ भसीन चाहत सिंह ने अपनी प्रतिभा से देवभूमि का नाम रोशन किया है।

अपनी प्रतिभा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चे अब बड़ों को भी पीछे छोड़ रहे हैं।
अपनी प्रतिभा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चे अब बड़ों को भी पीछे छोड़ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Children Day 2021  अपनी प्रतिभा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चे अब बड़ों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। बहुत कम उम्र में बच्चे उपलब्धि हासिल कर देश दुनिया में परिवार व शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। फिर अभिनय, वादन, नृत्य और गायन का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र। शहर की बाल प्रतिभा देशभर में अपना झंडा गाढ़ रहे हैं।

कल बाल दिवस उत्साह से मनाया जाएगा। इस बाल दिवस पर देहरादून की गई ऐसी बाल प्रतिभाओं ने अपनी कला के माध्यम से परिवार और शहर का नाम देशभर में रोशन किया। सही मायने में इन बच्चों की प्रतिभाओं ने चाचा नेहरू के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं।

छोटे से बड़े पर्दे में बाल कलाकार यज्ञ भसीन की एंट्री

फिल्म पंगा से बालीवुड में इंट्री करने वाले हरिद्वार के लक्सर निवासी बाल कलाकार यज्ञ भसीन छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 2017 में उन्होंने सोनी टीवी के धारावाहिक मेरे साईं से शुरूआत की थी। 2018 में कृष्णा चली लंदन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सीआइडी सहित कई टीवी धारावाहिकों में भूमिका निभाई। अब उन्होंने कंगना रनौत जस्सी सिंह अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'पंगा' में इंट्री की।

मखमली आवाज से बनाई देश दुनिया में पहचान

सिंगिंग रियलिटी टैलेंट शो लिटिल वायस आफ इंडिया किड्स में वर्ष 2017 और सुपर स्टार सिंगर में वर्ष 2019 में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेर चुकीं दून की शिकायना मुखिया ने छोटी उम्र में ही प्रसिद्धि पा ली। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली डालनवाला निवासी शिकायना 2019 में काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने देश को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया था। गायिकी के साथ अपने सामाजिक कार्यों से भी शिकायना प्रशंसकों की चहेती बनी हुई हैं। इसी कोरोनाकाल में शिकायना ने इंटरनेट मीडिया पर कई गाने गाए और जरूरतमंदों की मदद की अपील की। इससे एकत्र धनराशि से उन्होंने मसूरी और देहरादून में जरूरमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। शिकायना के पापा विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं। उनका एक बैंड भी है।

छोटी सी बौंदिता ने छोटे पर्दे पर जीता दर्शकों का दिल

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय टीवी सीरियल बैरिस्टर बाबू में मुख्य किरदार निभा चुकी बौंदिता यानी औरा भटनागर बडोनी दर्शकों के दिलों में छाई रही। खास बात यह रही कि इस धारावाहिक में औरा ने बालिका वधू जबकि पिता विवेक बडोनी ने डाक्टर का किरदार निभाया। पिता-बेटी को एक ही सीरियल में देख दर्शकों ने इंटरनेट मीडिया पर भी जमकर सराहना की। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली औरा को बचपन से ही डांस व अभिनय का शौक रहा। जिसके बाद वह मुंबई चली गई और यहीं से उन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से खास पहचान बनाई। देहरादून के पैसिफिक गोल्फ एस्टेट निवासी औरा की मां दीप्ति भटनागर बडोनी कलर्स पर शुभारंभ शो में जज की भूमिका निभाई। वर्तमान में वह फिल्में व टीवी एड का प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं।

इंटरनेट मीडिया पर छाई चाहत

अभिनेता अनुपम खेर की वेबसीरीज 'द कश्मीर फाइल' में किरदार निभाने वाली देहरादून की बाल कलाकार चाहत सिंह रजवार बीते दिनों इंटरनेट मीडिया पर खूब छाई रही। निर्देशक विनीत मैथ्यू के निर्देशन में अभिनेत्री तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में चाहत सिंह ने छोटी बच्ची मुन्नी का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार की इंटरनेट मीडिया पर खूब तारीफ हुई। चाहत इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं।

चाचा नेहरू का जन्मदिवस

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, जिससे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यह दिन बच्चों को समर्पित है।

यह भी पढ़ें:-दीपा मलिक बोली- लक्ष्य पाने में बाधा नहीं बन सकती दिव्यांगता, नाजिर हुसैन ड्राइव में कर रही हैं प्रतिभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।