Move to Jagran APP

उत्तराखंड: शासन को जल्द मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल

शासन को जल्द ही नया मुखिया मिलने जा रहा है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह इसी सप्ताह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को इसी सप्ताह उनके उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 09:28 PM (IST)
उत्तराखंड: शासन को जल्द मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल
उत्तराखंड: शासन को जल्द मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल

देहरादून, राज्य ब्यूरो। शासन को जल्द ही नया मुखिया मिलने जा रहा है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह इसी सप्ताह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को इसी सप्ताह उनके उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

loksabha election banner

प्रदेश में इस समय नौकरशाही में होने वाले फेरबदल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भी केंद्र को नहीं भेजा गया है। ऐसे में सूबे में किसी नए अधिकारी का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। इस समय इसमें सबसे आगे 1987 बैच के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का नाम चल रहा है। 

1988 बैच की आइएएस अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी इस दौड़ में हैं। इन दोनों में से ही किसी एक का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, बात करें पात्रता की तो केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1985 बैच के आइएएस अनूप वधावन, 1988 बैच के डॉ. सुखबीर सिंह संधू और 1990 बैच की मनीषा पंवार भी इस पद के लिए पात्र हैं। मुख्य सचिव किसे बनाया जाना है, यह निर्णय प्रदेश सरकार को लेना होता है। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, युवाओं में चुनौतियों को अवसर में बदलने का हुनर 

इन पांचों आइएएस में फिलहाल सबसे वरिष्ठ अनूप वधावन हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि वह वापस आने के बहुत अधिक इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ओप्रकाश वरिष्ठता क्रम में आते हैं। वह अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का पदभार भी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनका इस पद पर फिलहाल सबसे मजबूत दावा नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव बोले, आत्मनिर्भर बनकर संवारें वर्तमान और भविष्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.