Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- चुनाव में लेकर जाएंगे पूरे पांच साल की उपलब्धियां

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jul 2021 07:05 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि किसे क्या भूमिका देनी है भाजपा में यह पार्टी नेतृत्व तय करता है। अब मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इस भूमिका से भी पूरी तरह न्याय करने की कोशिश रहेगी।

    Hero Image
    उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। 'किसे क्या भूमिका देनी है, भाजपा में यह पार्टी नेतृत्व तय करता है। पार्टी ने मुझे जब भी कोई काम दिया, मैंने अपनी भूमिका को शिद्दत से निभाया है। अब मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है तो इस भूमिका से भी पूरी तरह न्याय करने की कोशिश रहेगी।' यह कहना है उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। 'दैनिक जागरण' से विशेष बातचीत में धामी ने यह बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास

    बतौर मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव से पहले छह-सात महीने का कार्यकाल ही मिल पाएगा, लेकिन उनका कहना है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से उत्तराखंड में जितने काम हुए, वह उससे पहले कभी नहीं हुए। जनता इस बात को भलीभांति समझती है कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है।

    सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की शुभकामनाएं हैं साथ

    उत्तराखंड में भाजपा के पास पांच पूर्व मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, भगत सिंह कोश्यारी भी मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन वर्तमान में वह महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। धामी अभी युवा हैं, इन्हें साथ लेकर चलने की चुनौती से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा, 'सभी की शुभकामनाएं मेरे साथ हैं। व्यक्तिगत रूप से भुवन चंद्र खंडूड़ी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत से बात की, मुलाकात की। ये सभी वरिष्ठ हैं और मैं इनसे छोटा हूं तो सभी का स्नेह मिल रहा है।'

    फोकस इस पर कि कैबिनेट मिलकर काम करे

    धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं। इनके साथ तालमेल संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी पूरा फोकस इसी बात पर है कि हम टीम के रूप में मिलजुलकर कार्य करें। सब धरातल पर उतर कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें। वरिष्ठ सहयोगियों के सुझाव मिल रहे हैं, जिससे मार्गदर्शन भी होता है।

    मोदी के नेतृत्व में किसी से कोई मुकाबला नहीं

    आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित सवाल पर धामी ने कहा कि भाजपा के पास विश्वव्यापी नेतृत्व है। उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोई भी राजनीतिक दल मुकाबले में नहीं है। चुनाव में अभी कुछ वक्त है, इसलिए ध्यान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की ओर है।

    केंद्र से उत्तराखंड को मिल रही पूरी मदद

    मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपने दो दिल्ली दौरों के दौरान प्रधानमंत्री व कई केंद्रीय मंत्रियों से मदद का भरोसा लेकर लौटे पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सड़कों के निर्माण से लेकर राज्य में रेल नेटवर्क के विकास पर सरकार ध्यान दे रही है। छह हजार गांवों को भारत नेट फेज-दो के माध्यम से इंटरनेट से जोड़ने जाने के लिए डीपीआर तैयार है, जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड के CM धामी कल से करेंगे जिलों में प्रवास, भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठकों में लेंगे भाग

    comedy show banner
    comedy show banner