विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें

By Rahul ChauhanEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 11:14 AM (IST)

देहरादून में लोक आस्था का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। ...और पढ़ें

देहरादून में छठ पूजा के अवसर पर टौंस नदी के तट पर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु।

देहरादून में छठ पूजा के अवसर पर टौंस नदी के तट पर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राहुल चौहान, देहरादून। लोक आस्था, सूर्य उपासना और कठिन साधना का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। 

WhatsApp Image 2026-11-16 at 9.41.43 AM (1)

खटीमा के खेलड़िया गांव में सोमवार सुबह छठ महापर्व पर पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

खटीमा के खेलड़िया गांव में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारंपरिक रीति-रिवाज भी निभाए। इस  बीच छठी मैया के पारंपरिक गीतों, ढोल की थाप और आतिशबाजी से घाटों पर उत्सव और भक्ति का अनूठा संगम नजर आया। 

WhatsApp Image 2026-11-16 at 11.10.02 AM

देहरादून में सोमवार को ऊषा अर्घ्य के अवसर पर सूर्योपासना करते उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन और उनकी पत्नी रश्मि वर्धन।

छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। शनिवार को खरना पूजन के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य की उपासना के साथ पर्व का समापन हुआ।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 5.27.43 AM

सुबह तीन बजे से ही शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के सुखी जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया। 

WhatsApp Image 2026-11-16 at 5.33.07 AM

देहरादून में छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देतीं व्रती महिलाएं।

देहरादून में टपकेश्वर स्थित तमसा नदी, प्रेमनगर में टोंस नदी, मालदेवता में सौंग नदी, रिस्पना, रायपुर, हरवंशवाला और छठ पार्क ब्रह्मपुरी समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.55.57 AM (1)

हरिद्वार में गंगा तट पर उगा आस्था का सूरज, अर्घ्य देकर खोला व्रत।

हरिद्वार में गंगा की लहरों के बीच उगते सूर्य की पहली किरण के साथ सोमवार की भोर हरिद्वार के घाट छठी मैया के जयकारों से गूंज उठे। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सप्तऋषि, भूपतवाला, सप्तसरोवर, बैरागी कैंप, दक्षदीप और बहादराबाद सहित गंगनहर के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। 

WhatsApp Image 2026-11-16 at 8.55.57 AM

हरिद्वार में गंगा तट पर छठ पूजा के दौरान व्रती महिला को सिंदूर लगाती महिला।

पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और ठेकुआ, फल व पारंपरिक प्रसाद वितरित कर व्रत का पारण किया। गंगा तट पर सूर्योपासना के साथ पूर्वांचल की लोक संस्कृति और हरिद्वार की धार्मिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.14.12 AM (1)

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर उदय गामी सूर्य को जल अर्पित करने के लिए उमड़ी पूर्वांचल समुदाय के लोगों की भीड़। 

WhatsApp Image 2026-11-16 at 7.14.12 AM

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर उदयगामी सूर्य को जल अर्पित करने के लिए बढ़ती रही पूर्वांचल समुदाय के लोगों की भीड़। गंगा घाटों पर जल पुलिस को भी किया गया तैनात।

व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को दूध और गंगाजल से अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद वापसी के लिए ट्रेनों में होगी भारी भीड़, यूपी परिवहन विभाग चलाएगा 150 अतिरिक्त बसें

यह भी पढ़ें- क्यों वनवास के दौरान द्रौपदी ने की थी छठ पूजा? सूर्य देव के वरदान से पलट गया था पांडवों का भाग्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।