छठ पूजा के बाद वापसी के लिए ट्रेनों में होगी भारी भीड़, यूपी परिवहन विभाग चलाएगा 150 अतिरिक्त बसें
छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ने वाली है, जिससे तत्काल टिकटों की मारामारी ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी के लिए ट्रेनों में भीड़।
रेलवे ने अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
यूपी रोडवेज 150 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। छठ महापर्व की समाप्ति के बाद वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। हालांकि तत्काल के लिए रविवार को भी मारामारी रही। उधर रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 150 अतिरिक्त बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी की है।
पूर्वोत्तर रेलवे परिचालन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जाैनपुर, कुशीनगर से एक दम से लोग सोमवार की रात से वापसी करना शुरू कर देंगे। यह भीड़ पूरे सप्ताह चलने वाली है।
इसी तरह पटना, गया, बेगूसराय, छपरा, सिवान, आरा, मोतिहारी सहित आदि प्रमुख शहरों से छठ पर्व मनाने के लिए जो लोग गए थे, वह भी वापसी करेंगे। वहीं ट्रेनों के आरक्षित कोच पहले से ही फुल हैं।
गोरखपुर से लखनऊ आने वाली गोरखपुर इज्जतनगर, इंटरसिटी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची से यात्रियों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। वहीं बिहार के पटना से आने वाली गोमतीनगर वंदे भारत, श्रमजीवी, फरक्का, कोटा पटना, इंदाैर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची डेढ़ सौ से ऊपर चल रही है।
हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें अमृतसर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दिल्ली आदि जगहों के लिए चलाई जा रही हैं, जो लखनऊ होकर जाएंगी। उधर रविवार को तत्काल कोटे में 198 बर्थ सुबह आठ बजे रिक्त थीं, लेकिन आठ मिनट में ही एसी बोगियों में वेटिंग शुरू हो गई, जबकि स्लीपर कोटे की 32 सीटें यात्रियों को मिल सकी।
अतिरिक्त 150 बसों का होगा संचालन
छठ त्योहार के बाद वापसी को लेकर रोडवेज ने भी डेढ़ सौ अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है। वहीं नियमित रूप से चलने वाली साढ़े चार सौ से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों के जरिए अपने गंतव्यों पर पहुंचने में यात्रियों को मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।