Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु दें ध्‍यान, यहां के लिए बसों का किराया हुआ दोगुना

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 07 May 2022 10:44 PM (IST)

    उत्‍तराखंड में गंगोत्री यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। कल सुबह बदरीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो ने बदरीनाथ और सोनप्रयाग (केदारनाथ) जाने के लिए बसों का किराया दोगुना कर दिया है।

    Hero Image
    उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो ने बदरीनाथ और सोनप्रयाग (केदारनाथ) का किराया प्रति यात्री दुगुना कर दिया है।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो ने बदरीनाथ और सोनप्रयाग (केदारनाथ) का किराया प्रति यात्री दुगुना कर दिया है। यात्रा के लिए प्रतिदिन 20 बस लगाई गई है।

    रविवार तक 50 और बस यहां पहुंच जाएंगी। इन दोनों रूट पर वापसी में सवारी ना मिलने के कारण होने वाले घाटे की भरपाई के लिए परिवहन निगम ने किराया वृद्धि का रास्ता चुना है।

    (फोटो : ऋषिकेश में उत्‍तराखंड परिवहन निगम के काउंटर में बदरीनाथ के लिए टिकट प्राप्त करते श्रद्धालु।)

    चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो की ओर से एक मई से बदरीनाथ और सोनप्रयाग के लिए सामान्य सेवा शुरू की गई थी। दोनों रूट पर यात्रियों की अत्यधिक मांग को देखते हुए परिवहन निगम प्रतिदिन 20 बस सेवाएं इन धामों के लिए संचालित कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य तौर पर पहले बदरीनाथ का किराया 555 रुपये प्रति यात्री था। जिसके तहत दो बस सेवाएं प्रतिदिन संचालित हो रही थी। यात्रा काल को देखते हुए विशेष बस सेवा शुरू की गई है। जिसमें अब यह किराया 1100 रुपये प्रति यात्री हो जाएगा।

    सोनप्रयाग के लिए पहले 400 रुपये प्रति यात्री किराया लिया जा रहा था। अब यह किराया 800 रुपये कर दिया गया है। वहां से लौटते वक्त इन बसों में किराया पुरानी दर के हिसाब से वसूला जाएगा।

    परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो के एजीएम पीके भारती ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से बदरीनाथ और सोनप्रयाग रूट पर जो सेवाएं दी जा रही थी। उनमें यहां से धामों के लिए तो सवारियां मिल जाती थी पर वापसी में यात्री नहीं मिल रहे हैं।

    जिस कारण निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन तमाम परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद किराया में वृद्धि की गई है। रविवार को दोनों स्थान पर यात्रियों को भेजने के लिए नए किराया दर के हिसाब से अब तक तो बस बुक की जा चुकी है।

    उन्होंने बताया कि प्रतिदिन बसों के संचालन के लिए और अधिक वाहनों की जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए रविवार को यहां 50 बस और पहुंच जाएंगी। बद्रीनाथ और सोनप्रयाग रूट पर 90 बसों का संचालन परिवहन निगम करेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner