यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह, चंद्रग्रहण के सूतककाल के कारण आज दोपहर बाद बंद होंगे मंदिरों के कपाट
बारिश रुकने के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह है। रविवार को बदरीनाथ ...और पढ़ें

HighLights
- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
- रविवार को सूतककाल में चारधाम समेत प्रदेश के सभी मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
जासं, देहरादून। बारिश थमने और पांच दिन की रोक हटने के बाद के चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। रविवार को बदरीनाथ के लिए दो हजार, केदारनाथ के लिए दस हजार और हेमकुंड साहिब के लिए 1500 यात्री रवाना हुए। गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा रविवार से शुरू होगी।
जिला प्रशासन ने मौसम, सड़क आदि की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यात्री दलों को गंगोत्री धाम के लिए रवाना करने का निर्णय लिया है। हालांकि चंद्रग्रहण के कारण रविवार को सूतककाल में चारधाम समेत प्रदेश के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा सूतककाल
सूतककाल ग्रहण प्रवेश के नौ घंटे पहले दोपहर 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा। इसलिए हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर गंगा आरती दोपहर 12:30 बजे होगी। ग्रहण रात 9:57 बजे आरंभ होगा और देर रात 1:27 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग साढ़े तीन घंटे रहेगी। ऐसे में मंदिरों के कपाट सोमवार सुबह ही खुल पाएंगे।
