विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम जाने वाले यात्री वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी, पढ़िए पूरी खबर

By Edited By:
Published: Wed, 15 May 2019 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 03:55 PM (IST)

चारधाम जाने वाले व्यावसायिक वाहनों की निगरानी जीपीएस से करने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने लोकेशन ट्रेकिंग नामक एक मोबाइल एप तैयार की है।

चारधाम जाने वाले यात्री वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी, पढ़िए पूरी खबर
चारधाम जाने वाले यात्री वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, विकास गुसाईं। इस बार चारधाम जाने वाले व्यावसायिक वाहनों की निगरानी जीपीएस से करने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने लोकेशन ट्रेकिंग नामक एक मोबाइल एप तैयार की है। ग्रीन कार्ड बनाते समय परिवहन विभाग द्वारा व्यावसायिक वाहन के चालक-परिचालक (जिसके पास भी एंड्रॉयड फोन होगा) के मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड किया जाएगा। इसे विभाग के व्हीकल ट्रेकिंग पोर्टल पर डाला जाएगा। इससे विभाग के पास हर समय इस वाहन की लोकेशन रहेगी। 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने और अवैध संचालन रोकने के लिए विभाग ने कई कदम उठाए हैं। इस बार विभाग ने जीपीएस के जरिये वाहनों पर नजर रखने की योजना बनाई है। इसके लिए एक मोबाइल एप बनाया गया। हालांकि, विभाग की मंशा यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इसे लागू करने की थी लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा हाल ही में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान इस पर चर्चा की गई और इसे शीघ्र लागू करने का निर्णय लिया गया। यह कहा गया कि जो ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं उन पर अब कुछ नहीं किया जा सकता लेकिन जो भी नए ग्रीन कार्ड जारी होंगे उनके चालक या परिचालक के एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर यह एप डाउनलोड किया जाएगा। 
इस एप को डाउनलोड करने के साथ ही मोबाइल का ईएमईआइ नंबर, ग्रीन कार्ड नंबर, वाहन का नंबर, चालक का नाम और लाइसेंस नंबर आदि का ब्योरा लिया जाएगा और फिर इसे पोर्टल पर डाल दिया जाएगा। इससे जहां-जहां भी वाहन जाएगा, उसकी सारी गतिविधियां पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। मंगलवार को इस संबंध में सचिवालय में एक बैठक भी हुई जिस पर इसे लागू करने के संबंध में चर्चा हुई। अब चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी डीसी पठोई बुधवार को ऋषिकेश जाएंगे और वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने के साथ ही मोबाइल पर एप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।