विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आज फिर दुर्घटना स्थल पहुंचने की कोशिश करेगा जांच दल, छह लोगों की हुई थी मौत

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:05 PM (IST)

चमोली में पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए दल बुधवार को फिर से मौके पर पहुंचने का प्रयास करेगा।

File Photo

File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। चमोली में पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर हुई हेली दुर्घटना की जांच को बुधवार को फिर से जांच दल मौके पर पहुंचने का प्रयास करेगा। इसके लिए विशेष उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि जांच दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच सके।

बदरीनाथ से देहरादून वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। घटना के बाद शव उनके स्वजन को सौंपे गए हैं। इन्हें लाने का काम सेना व एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने किया।

इसके बाद जांच को पहुंचा डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन और एयरो इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो का दल अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाया है। दरअसल, जहां हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां की भौगोलिक स्थिति काफी दुरुह है। वहां पहुंचना आसान नहीं है। साथ ही वहां पर बह रहे प्राकृतिक झरने में पानी का बहाव बढ़ा हुआ है।

इससे भी जांच दलों का मौके पर जाना मुश्किल हो रहा है। अब यूकाडा ने चमोली जिला प्रशासन से जांच दलों को दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए मजबूत व विशेष उपकरण देने का अनुरोध किया है। ऐसे में अब बुधवार को एक बार फिर जांच दल मौके पर जाने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें- हेलीकॉप्टर हादसाः पापा, पहले बद्रीनाथ दर्शन कर लौटूंगा, फिर परिवार को साथ ले जाऊंगा, लेकिन, हमेशा के लिए बिछड़ गए अरुण

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: विशेषज्ञ लगा रहे दुर्घटना के कारणों को लेकर कयास, पक्षी के टकराने की भी जताई जा रही आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।