यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋषिकेश में हादसा : Entrance Exam देने आई चमोली की छात्रा गंगा में डूबी, लापता
Girl Drowned in Ganga योग निकेतन घाट पर एक छात्रा गंगा में डूब गई। एसडीआरएफ की टीम गंगा में उसे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : Girl Drowned in Ganga : थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत योग निकेतन घाट पर एक छात्रा गंगा में डूब गई। जिसका कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की टीम गंगा में उसे तलाश रही है।
एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सोमवार की सुबह एक छात्रा के गंगा में डूबने की सूचना मिलने पर टीम को रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।
कोई एंट्रेंस एग्जाम देने आई थी छात्रा
छात्रा की पहचान आयुषी चमोली 18 वर्ष पुत्री दिनेश चमोली निवासी पाटा की गढ़वाल के रूप में हुई है। अन्य छात्र छात्राओं के साथ यहां कोई एंट्रेंस एग्जाम देने आई थी। सभी लोग मुनिकीरेती गंगा तट पर गए थे। इसी बीच छात्रा का पैर फिसला और वह गंगा में बह गई।
ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के समीप
ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज हुई है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 339.05 है। यहां चेतावनी रेखा का स्तर 339.500 मीटर है।
