डेंगू की रोकथाम को अभियान जारी, जल जमाव पर 24 भवन स्वामियों का चालान
देहारदून में जल जमाव पर 24 भवन स्वामियों का चालान कर 7500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। टीम ने भवन स्वामियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी।
देहरादून, जेएनएन। डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने शहर में कई जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान जल जमाव पर 24 भवन स्वामियों का चालान कर 7500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। टीम ने भवन स्वामियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक भी किया।
नगर आयुक्त की ओर से डेंगू की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेशों के क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने वॉर्ड मालसी, विजयपुर, रांझावाला, राजपुर, दून विहार, धोरण, जाखन, साला वाला, आर्य नगर और डोभालवाला क्षेत्र के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि के परिसरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्रवासियों को डेंगू के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई और इसके बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही अभियान के दौरान जिन स्थानों पर जल एकत्रित पाया गया उन स्थानों पर दवा का छिड़काव करने के साथ ही फॉगिंग कराई गई।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 24 चालान काटकर 7500 रुपए का अर्थदंड वसूला नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि यह अभियान आगे भी इसी तरह से चलता रहेगा। 13 और 14 जुलाई को विजय कॉलोनी, किशन नगर, डीएल रोड, रिस्पना, करनपुर, बकरा वाला, चुक्खूवाला, इंदिरा कॉलोनी, घंटाघर और रेसकोर्स उत्तर आदि में अभियान चलाया गया जाएगा। नगर आयुक्त ने शहर की जनता से दोबारा अपील की कि अपने आसपास किसी भी तरह से कूलर, गमले और अन्य वस्तुओं में पानी जमा न होने दें।
यह भी पढ़ें: डेंगू के खिलाफ अभियान में जल जमाव पर 42 प्रतिष्ठानों के चालान Dehradun News
समय-समय पर आसपास की और गमलों, कूलर की सफाई करना भी जरूरी है। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त और नोडल अधिकारी बिजल दास, संजय कुमार और रविंद्र दयाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त सफाई नायक और टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: जलजमाव पर अस्पताल और निर्माणाधीन भवन पर पांच हजार जुर्माना Dehradun News