CBSE 2025 Results : लड़कियों ने मारी बाजी, लेकिन बारहवीं में दो स्थान नीचे खिसका देहरादून रीजन
CBSE 2025 Results सीबीएसई 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। देहरादून रीजन में दसवीं के 90.97% और बारहवीं के 83.45% ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। CBSE 2025 Results : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। जिसमें इस साल भी लड़कियों ने पलड़ा भारी रहा। सीबीएसई देहरादून रीजन में दसवीं में से 90.97 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। वहीं, बारहवीं में 83.45 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे।
देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। देशभर के स्कूलों का प्रदर्शन देखा जाए तो में देहरादून रीजन टाप-10 में जगह नहीं बना पाया है। देश में सीबीएसई के 17 रीजन हैैं। दसवीं में देहरादून रीजन 14 वें, जबकि बारहवीं में 13 वें स्थान पर है।
दो स्थान नीचे खिसक गया 12वीं में देहरादून रीजन
बीते साल की तुलना में बारहवीं में देहरादून रीजन दो स्थान नीचे खिसक गया है। वहीं, दसवीं में उसी स्थान पर बना हुआ है। परीक्षा परिणाम में इस बार भी लड़कियां, लड़कों के मुकाबले बीस साबित हुई हैैं। लड़कों की तुलना में दसवीं में 3.87 प्रतिशत अधिक लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैैं। जबकि बारहवीं में लड़कियां का परिणाम 8.23 प्रतिशत ज्यादा रहा है।
यह रही स्थिति
बारहवीं
- कुल पंजीकृत छात्र : 90849
- छात्र: 51271
- छात्राएं: 39578
- परीक्षा में सम्मिलित छात्र: 90348
- छात्र: 50924
- छात्राएं: 39424
- उत्तीर्ण छात्र: 75393
- उत्तीर्ण छात्र : 40666
- उत्तीर्ण छात्राएं : 34727
- उत्तीर्ण प्रतिशत 83.45
- छात्र 79.86
- छात्राएं 88.09
दसवीं
- कुल पंजीकृत छात्र : 102784
- छात्र: 59205
- छात्राएं: 43579
- परीक्षा में सम्मिलित छात्र: 102321
- छात्र: 58882
- छात्राएं: 43439
- उत्तीर्ण छात्र: 93722
- उत्तीर्ण छात्र : 52966
- उत्तीर्ण छात्राएं : 40756
- उत्तीर्ण प्रतिशत: 91.60
- छात्र: 89.95
- छात्राएं: 93.82

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।