विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएयू ने बीसीसीआइ से रणजी में उत्तराखंड टीम की भागीदारी को लगाई गुहार

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 28 Jun 2018 11:59 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Jun 2018 08:59 PM (GMT+05:30)

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने इसी सत्र से रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम को खेलने का बीसीसीआइ सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

सीएयू ने बीसीसीआइ से रणजी में उत्तराखंड टीम की भागीदारी को लगाई गुहार
सीएयू ने बीसीसीआइ से रणजी में उत्तराखंड टीम की भागीदारी को लगाई गुहार

देहरादून, [जेएनएन]: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने इसी सत्र से रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम को खेलने का बीसीसीआइ सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है। पत्र में सीएयू ने क्रिकेट को लेकर उत्तराखंड की खूबियां भी गिनाई हैं।

सीएयू ने पत्र में उत्तराखंड से खेलने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों  का जिक्र भी किया है। साथ ही देहरादून और हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में क्रिकेट के आयोजन की पर्याप्त व्यवस्था है। 

बता दें कि 22 जून को हुई आम बैठक में बीसीसीआइ ने उत्तराखंड को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई थी। अब उत्तराखंड के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर फैसला चार जुलाई को होगा। चार जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ही उत्तराखंड टीम को रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सीएयू ने प्रशासक समिति को भेजे दो सदस्यों के नाम

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने कांसेंसस कमेटी के लिए प्रशासक समिति को मेल के माध्यम से एसोसिएशन के दो सदस्यों के नाम भेज दिए हैं।

सीएयू के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें आम सहमति के आधार पर सीएयू के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और संयुक्त सचिव महिम वर्मा के नामों पर अंतिम मोहर लगी। इसके बाद विधिवत दोनों नामों को सीओए प्रशासक समिति के चेयरमैन विनोद राय को भेजा गया। 

बता दें कि उत्तराखंड को बीसीसीआइ से मान्यता के लिए विगत 18 जून को दिल्ली में प्रशासक समिति की बैठक हुई। जिसमें उत्तराखंड से दावेदारी कर रहे चारों क्रिकेट संघों को बुलाया गया। बैठक में उत्तराखंड में क्रिकेट को सुचारू रखने के लिए कांसेंसस कमेटी पर अंतिम निर्णय बना।

कमेटी में नौ सदस्यों को शामिल किया जाना है जो अगले एक साल तक उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन करेगी। समिति में सीएयू और उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन से दो-दो, उत्तराखंड  क्रिकेट एसोसिएशन और यूनाईटेड क्रिकेट एसोसिएशन से एक-एक सदस्य शामिल किए जाने हैं। जबकि एक राज्य सरकार और अन्य दो सदस्य प्रशासक समिति से शामिल होने हैं। 

प्रशासक समिति से कमेटी के अध्यक्ष के लिए नाम प्रो. रत्नाकर शेट्टी का नाम तय है और एक सदस्य बतौर फाइनेंस ऑफिसर के रूप में काम करेगा। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन ने अध्यक्ष प्रदीप सिंह और सचिव चंद्रकांत आर्य, यूनाईटेड क्रिकेट एसोसिएशन ने सचिव संजय गुसांई का नाम पहले ही भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: एकलव्य ने जड़ा देहरादून में सबसे तेज शतक, जसकरण ने दिया साथ

यह भी पढ़ें: दिल्ली, साउथर्न, असम और वेस्टर्न सेक्टर ने जीते टीटी मुकाबले

यह भी पढ़ें: अनमोल की घातक गेंदबाजी से जीती जीएसआर ऐकेडमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।