विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमन ने दिलाई ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को शानदार जीत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 02:30 AM (IST)

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में ब्रदर्स क्लब ने पुरोहित क्रिकेट एकेडमी को और आतिफ क्रिकेट एकेडमी ने अक्की स्पोर्टस क्लब को पराजित किया।

अमन ने दिलाई ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को शानदार जीत
अमन ने दिलाई ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को शानदार जीत

देहरादून, [जेएनएन]: तनुष कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने अमन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पुरोहित क्रिकेट एकेडमी को 30 रन से हराया। दूसरे मैच में आतिफ क्रिकेट एकेडमी ने अक्की स्पोर्टस क्लब को एक विकेट से पराजित किया।

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब व पुरोहित क्रिकेट एकेडमी के बीच पहला मैच खेला गया। ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: आतिफ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

अमन (10), शुभम (21), अक्षय थापली (17), शिव (11), अभिषेक (नाबाद 30) व जुबेर (16) की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 130 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: अतीस क्रिकेट एकेडमी और पीसीए ने जीते क्रिकेट मैच

पुरोहित क्रिकेट एकेडमी के लिए सौरव ने तीन व हिमांशु ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरोहित क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.2 ओवर में 100 रन बनाकर आउट हो गई।

निखिल (32) व अमित (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के लिए अमन ने चार व तुषार ने दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: सृष्टि के अर्द्धशतक की बदौलत आर्यन क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंचा

दूसरे मैच में अक्की स्पोर्टस क्लब ने पहले खेलते हुए मनीष (40) व विक्रम (नाबाद 29) की बदौलत 24.2 ओवर सभी विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। आतिफ क्रिकेट एकेडमी के आदर्श ने तीन विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

जवाब में आतिफ क्रिकेट एकेडमी ने राजदीप के अर्द्धशतक (50) व रणजीत (14) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 25 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्की स्पोर्टस क्लब के लिए गौतम ने तीन, आर्यन व विशाल ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।