विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इन अभिनेताओं को मानते हैं अपना आदर्श

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 28 Jan 2018 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 09:20 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद फिल्मी जगत और राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनार्इ है।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इन अभिनेताओं को मानते हैं अपना आदर्श
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इन अभिनेताओं को मानते हैं अपना आदर्श

देहरादून, [जेएनएन]: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मी जगत में एक्टर धर्मेंद्र और विनोद खन्ना को अपना आदर्श मानते हैं। साथ ही वो कहते हैं कि उन्होंने फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनार्इ है। 

राजधानी देहरादून के समर वैली स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत से फिल्मी और राजनीति की दुनिया में खास पहचान बनाई। उनके पास पहले दूर-दूर तक कोई जरिया नहीं था फिल्मी जगत में कदम रखने के लिए। लेकिन आज के दौर में बिना सोर्स के कोई एक सीढ़ी भी नहीं चढ़ सकता।

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वो फिल्मी जगत में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना को आदर्श मानता हूं। उनका कहना है कि माता पिता को बच्चों को क्षेत्र विशेष में करियर बनाने को बाध्य नहीं करना चाहिए। बच्चों की रुचि जानकर उन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने अपनी जीवनी पर आधारित करटेन राइजर पुस्तक के बारे में बताते हए कहा कि इसे लिखने में सात साल का समय लगा। इसमें उन्होंने अपने राजनीतिक और फिल्मी जीवन को दर्शाया है। इसमें उन्होंने उन चुनौतियों और संघर्ष का भी जिक्र किया है, जो युवाओं को प्रेरणा देगी।

यह भी पढ़ें: सुपर डांसर में दून के आकाश थापा टॉप-8 में, विजेता बनाने को वोट की अपील 

यह भी पढ़ें: दूनवासियों के सिर चढ़ा अंकित तिवारी का जादू

यह भी पढ़ें: अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक