विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कासीगा के मैदान में शाहिद ने जड़े चौक्के-छक्के, अपनी इस फिल्म के लिए बहा रहे हैं खूब पसीना

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 09:19 AM (IST)

Shahid kapoor film jerseys shooting रणजी खिलाड़ी की जिंदगी पर बन रही बॉलीवुड फिल्म जर्सी की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड ...और पढ़ें

कासीगा के मैदान में शाहिद ने जड़े चौक्के-छक्के।
कासीगा के मैदान में शाहिद ने जड़े चौक्के-छक्के।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Shahid kapoor film jersey's shooting रणजी खिलाड़ी की जिंदगी पर बन रही बॉलीवुड फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड के देहरादून में चल रही है। सोमवार को कासीगा स्कूल के क्रिकेट मैदान में तकरीबन पांच घंटे की शूटिंग चली, जिसमें अभिनेता शाहिद कपूर ने बल्लेबाजी करते हुए खूब पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने कई चौके और छक्के भी लगाए।

कासीगा के मैदान में चली शूटिंग में शाहिद कपूर की बल्लेबाजी, मैदान में साथी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते आदि दृश्य फिल्माए गए। सुबह 10 बजे से चली शूटिंग तीन बजे खत्म हुई। शाहिद को देखने और मिलने के लिए कई युवा मैदान के बाहर भी खड़े रहे। हालांकि, मैदान के बाहर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया। इस बार फिल्म की शूटिंग पांच दिसंबर तक चलेगी, जिसमें गढ़ी कैंट, मसूरी आदि के दृश्य फिल्माए जाएंगे। 

इससे पहले अभिनेता शाहिद कपूर और उनके पिता पंकज कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बीते शनिवार को दून पहुंचे। यहां तीनों एक होटल में रुके हुए हैं। बता दें कि बीते अक्टूबर माह में भी तकरीबन 15 दिन तक फिल्म की शूटिंग दून में हुई थी।

शूटिंग के दौरान शासन की गाइडलाइन का पालन 

कोविड- को लेकर शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शूटिंग की जा रही है। इंस्प्रेशन ग्रुप और फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग चल रही है। शूटिंग के दौरान भीड़ न हो इसके लिए जगह को गुप्त रखा गया है। 

उत्तराखंड में पहले भी शूटिंग कर चुके हैं शाहिद और मृणाल 

अभिनेता शाहिद कपूर उत्तराखंड में बत्ती गुल मीटर चालू और कबीर सिंह की शूटिंग कर चुके हैं। वहीं, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इससे पहले बाटला हाउस की शूटिंग के लिए दून और मसूरी आ चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज अपहरण-टू की शूटिंग पर भी पड़ा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक का असर, जानें-कहां चल रही है शूटिंग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।